Transfer in Haryana : हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के लोक संपर्क विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। सरकार ने हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। प्रदेश में कुल 19 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें पानीपत, सोनीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद और करनाल सहित कई जिले शामिल हैं, जहां अन्य अधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया है।
बता दें कि पानीपत के डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह को झज्जर में नियुक्ति दी गई है। इनके अलावा सोनीपत के डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार को फरीदाबाद, भिवानी के सुरेंद्र सिंह को जींद, अंबाला के धर्मेंद्र कुमार को कुरुक्षेत्र, पंचकूला के विनय वत्स को चंडीगढ़ हेडक्वार्टर भेजा गया है। वहीं ज्वाइंट डायरेक्टर रणबीर सिंह सांगवान को एनसीआर गुरुग्राम से नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन, ज्वाइंट डायरेक्टर राज सिंह को हेडक्वार्टर से गुरुग्राम में एडिशनल चार्ज ऑफ जेडी की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी डायरेक्टर सुरेंद्र को सिरसा का डीआईपीआरओ लगाया गया है।





