Haryana Lok Sabha Elections 2024

Haryana News : रोहतक से भाजपा प्रत्याशी के पास केवल 18313 रुपये कैश, सिर पर है 2.67 करोड़ का कर्ज

राजनीति रोहतक

Haryana News : लोकसभा चुनाव की नजदीकियों के साथ हरियाणा में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश की रोहतक सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण भी दिया। माना जा रहा है कि भाजपा के रोहतक प्रत्याशी पर धन से ज्यादा कर्ज है।

बताया जा रहा है कि रोहतक सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के पास केवल 18313 रुपये कैश तो वहीं उनके सिर पर 2 करोड़ 67 लाख 98 हजार 240 रुपये का लोन है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा पत्नी से ज्यादा कर्जवान हैं। उनकी पत्नी रीटा शर्मा के पास पति से 38 गुना नकदी, सालभर में 11 लाख आय बढ़ी है। बता दें कि रोहतक से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र में दर्शाई गई संपत्ति की बात करें तो उनके पास पत्नी से कम नकदी है। लोन की बात करें तो उनके पास 2 करोड़ 67 लाख 98 हजार 241 रुपये का कर्ज है।

अरविंद शर्मा 1

वहीं डॉ. शर्मा की चल संपत्ति की बात करें तो डॉ. अरविंद शर्मा के पास 3 करोड़ 92 लाख 15 हजार 126 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी रीटा शर्मा 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार 670 रुपये की चल संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो डॉ. अरविंद शर्मा के पास अचल संपत्ति नहीं है। वहीं अरविंद शर्मा की पत्नी रीटा शर्मा के पास 1 करोड़ 90 लाख 5 हजार 100 रुपये की अचल संपत्ति हैं।

Whatsapp Channel Join

बताया जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा के नाम 2 करोड़ 67 लाख 98 हजार 241 रुपये का लोन है। उनकी पत्नी के नाम पर 85 हजार 26 हजार 885 रुपये का लोन है। नकदी की बात करें तो डॉ. अरविंद शर्मा के पास 18 हजार 313 रुपये कैश है। उनकी पत्नी रीटा शर्मा के पास 7 लाख 13 हजार 302 रुपये हैं। डॉ. अरविंद शर्मा के बैंक खातों में कुल 37 लाख 73 हजार 681 रुपये व उनकी पत्नी रीटा शर्मा के 37 लाख 45 हजार 322 रुपये हैं।

डॉ. अरविंद शर्मा की पिछले 5 सालों की आय

वर्ष                आय

2018-19       18 लाख 97 हजार 740 रुपये

2019-20       33 लाख 89 हजार 40 रुपये

2020-21       14 लाख 8 हजार 280 रुपये

2021-22       16 लाख 9 हजार 380 रुपये

2022-23       27 लाख 53 हजार 300 रुपये

रीटा शर्मा की पिछले पांच सालों की आय

वर्ष                आय

2018-19       13 लाख 3 हजार 490 रुपये

2019-20       7 लाख 96 हजार 980 रुपये

2020-21       7 लाख 68 हजार 880 रुपये

2021-22       7 लाख 28 हजार 420 रुपये

2022-23       8 लाख 89 हजार 90 रुपये

अन्य खबरें