Sonipat Lok Sabha Elections 2024 : हरियाणा में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं। सोनीपत से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने अपने जनसंपर्क अभियान में तेजी ला रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को डोर-टू-डोर लोगों के बीच जाकर भाजपा के पक्ष में वोट डालने के अपील की है। मोहनलाल बड़ौली का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ सकता है।
सोनीपत विधानसभा में रविवार को जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में ही वोट डालने की अपील की। इस दौरान मोहनलाल बड़ौली ने सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह सभी के बीच में जाकर मतदाताओं से 100 फीसदी मतदान करने की अपील करें। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों के बारे में लोगों को बताया।

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न तो नियत है और न ही कोई नीति है। जिस कारण कांग्रेस पार्टी पहले 52 सीटों पर सिमटकर रह गई थी। इस बार इससे भी कम सीटों पर रहकर कांग्रेस पार्टी की दुर्गति होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बात करें तो प्रदेश में कांग्रेस पार्टी खाता तक नहीं खोल पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई संगठन नहीं है और भाजपा पार्टी पन्ना प्रमुख तक काम कर रही है। इसी के बलबूते भाजपा प्रदेश की सभी 10 की 10 सीटों पर जीत दर्ज करवाकर संसद तक पहुंचेगी।
भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में खूब विकास कार्य करवाए गए हैं। आने वाले समय में फिर से प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास अपने पथ ही रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गां की हितैषी है। प्रदेश में पढ़े-लिखे युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। साथ ही हर वर्ग के लिए समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि अगर जनता ने साथ दिया तो भाजपा देश और प्रदेश में फिर से कमल खिलाने का काम करेगी।





