missing

Bhiwani में संदिग्ध हालात में घर से लापता 10 कक्षा की छात्रा, घरवालों ने बताया ये कारण

भिवानी

हरियाणा के Bhiwani में दसवीं कक्षा की कए छात्रा संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। परिजनों का कहना है कि परीक्षा में फेल होने के डर से वह परेशान है। भिवानी सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

जानकारी अनुसार भिवानी में हनुमान गेट के पास रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी 5 बेटियां है। बड़ी लड़की की उम्र 16 साल है। उसने मार्च-अप्रैल में दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। कल 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आ गया था। शायद परीक्षा में फेल होने के डर से वह बिना किसी को बताए घर से चली गई है। महिला ने बताया कि हमने अपने सभी रिश्तेदारियों में बेटी की तलाश की, उसकी सहेलियों से भी पूछा, लेकिन उसके बारे में किसी को भी पता नहीं था कि वो कहां पर गई है। छात्र की मां ने इसके बाद सिटी थाना में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दी।

अन्य खबरें