merciless mother beats son severely

Faridabad में पति-पत्नी में Disagreement, Merciless Mother ने की Son की जमकर पिटाई, Suicide की दी धमकी

फरीदाबाद

फरीदाबाद में पति से अनबन के चलते एक महिला ने बेरहम मां(Merciless Mother) बन गई। उसने अपने ही बेटे(Son) की बेरहमी से पिटाई की। पति के मना करने पर मां आत्महत्या(Suicide) करने की धमकी देती है। परेशान पिता ने इसकी शिकायत बाल कल्याण समिति से की।

बता दें कि समिति के आदेश पर सूरजकुंड पुलिस ने मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ ही पूरी घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया हैं, जिसमें महिला अपने बेटे को बुरी तरह पीटते हुए नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार सूरजकुंड एरिया में रहने वाले नितिन अग्रवाल ने बताया कि उनका 11 साल का बच्चा दिल्ली के एक स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ता है। मां पेशे से डॉक्टर और पिता कारेाबारी है। दोनों की शादी वर्ष 2007 में हुई थी।

merciless mother beats son severely - 2

बताया जाता है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव और अनबन(Disagreement) हो गई। आरोप है कि मां अपनी खीझ निकालने के लिए बेटे को बेरहमी से पीटती है। पति ने जब ऐसा करने से मना किया तो वह आत्महत्या करने की धमकी देती है। ये भी आरोप है कि महिला जब मन चाहा बेवजह बेटे पर हाथ उठा देती हैं।

Whatsapp Channel Join

कमेटी ने बच्चे का ब्यान किया दर्ज

घर में आतंक का माहौल है, जिससे बच्चा डरा रहता है। बच्चे के पिता ने इस मामले में फरीदाबाद की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में शिकायत की है। कमेटी ने बच्चे का ब्यान दर्ज किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पिता की शिकायत के आधार केस आरोपी मां के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें