Bulldozer rally

Sirsa में UP CM Yogi के सम्मान में निकली Bulldozer Rally, Gopal Kanda ने श्रीराम ध्वजा दिखाकर किया रवाना

लोकसभा चुनाव सिरसा

Sirsa में 20 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी(UP CM Yogi) आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। उन्हें ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है। इसी कारण हलोपा-बीजेपी ने सिरसा शहर में बुलडोजर रैली(Bulldozer Rally) का आयोजन किया। रैली को हलोपा के सुप्रीमो और सिरसा विधायक गोपाल कांडा(Gopal Kanda) ने श्रीराम ध्वजा(Shri Ram flag) दिखाकर रवाना किया। 3 किलोमीटर लंबी बुलडोजर रैली ने शहर के लोगों को हैरान कर दिया।

रैली के दौरान सिरसा विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरी दुनिया बुलडोजर बाबा के नाम से भी जानती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में माफिया का दमन किया है। इसी के सम्मान में यह बुलडोजर रैली आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी नाथ संप्रदाय से हैं और जिनके नाम पर सिरसा बसा है, वे बाबा सर साईनाथ भी नाथ संप्रदाय से हैं। गोपाल कांडा ने बताया कि 20 मई को सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली सिरसा की अनाज मंडी में होगी।

Bulldozer rally - 2

बुलडोजर रैली मेला ग्राउंड से होती हुई गोल डिग्गी चौक, भगवान परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, रानियां चुंगी, वाल्मीकि चौक, शिव चौक, सांगवान चौक, अंबेडकर चौक, महाराणा प्रताप चौक, किसान चौक से होती हुई नेशनल कॉलेज के पास जाकर समाप्त हुई। रैली को देखने के लिए लोग सड़क किनारे खड़े थे। हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) एनडीए में शामिल है, इसलिए हलोपा के सुप्रीमो और सिरसा विधायक गोपाल कांडा सिरसा लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अशोक तंवर के प्रचार में सहायक हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें