Former state president of AAP Naveen Jaihind

Naveen Jaihind ने CM Kejriwal को बताया कंस और दुर्योधन, बोलें न्याय के लिए उठेगा फरसा, Swati Maliwal ने झूठ बोला तो जेल में डाले

राजनीति रोहतक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वाति मालीवाल के बीच का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ऐसे में स्वाति मालीवाल के पूर्व पति एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद स्वाति मालीवाल के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने स्वाति मालीवाल की जान को खतरा बताया है। इतना ही नहीं, नवीन जयहिंद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कंस और दुर्योधन तक भी कह डाला। नवीन जयहिंद ने स्वाति मालीवाल के साथ छेड़खानी का भी आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद भी अब स्वाति मालीवाल के पक्ष में आ चुके हैं। नवीन जय हिंद ने स्वाति मालीवाल की जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल को जमकर घेरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यदि स्वाति मालीवाल इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उसे भी जेल में डालना चाहिए। दरअसल स्वाति मालीवाल का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, जहां आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा बता दिया है तो वहीं आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद स्वाति मालीवाल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

जयहिंद

उन्होंने आम आदमी पार्टी को कौरवों की सेना करार देते हुए कहा कि यह साजिश पार्टी की ही रची हुई है। नवीन जयहिंद ने कहा कि वह स्वाति मालीवाल की मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनसे चंडीगढ़ और दिल्ली दूर नहीं है। साथ ही नवीन जयहिंद का कहना है कि आप पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री केजरीवाल की जान को खतरा बताया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जेड सुरक्षा के बीच में रहता है, उसे किस तरह का खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जान का खतरा तो स्वाति मालीवाल को है।

Whatsapp Channel Join

जयहिंद 2

नवीन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के ओएसडी विभव केजरीवाल के राजदार हैं, इसलिए पार्टी उन्हें बचाने के लगातार कोशिश कर रही है। उन पर कार्रवाई नहीं होने का यही कारण है। नवीन जयहिंद ने कहा कि वह स्वाति मालीवाल की मदद करने के लिए तैयार हैं। उनसे दिल्ली और चंडीगढ़ भी दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए ही फरसा उठेगा।

अन्य खबरें