लोकसभा चुनावों के दौरान एक बार फिर से आंतकी घोषित सिख फॉर जस्टिस के मुखी व खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिह पन्नू का धमकी भरा बयान आया है। अब पन्नू ने BJP के उम्मीदवारों को धमकी दी है। आंतकी पन्नू ने लुधियाना से कैंडिडेट रवनीट बिट्टू और फरीदकोट से उम्मीदवार हंसराज हंस को उनके दिए बयानों को लेकर धमकाया है। इतना ही नहीं, बिट्टू को अपने दादा को याद करने के लिए भी कह दिया है। आंतकी पन्नू ने अपना नयी वीडियो आज जारी किया है।
खालिस्तान समर्थक पन्नू ने अपनी वीडियों में कहा- रवनीत बिट्टू और हंस राज सुन लें। तुमने पंजाब के किसानों को कत्ल करने की धमकी दी है। ये पंजाब है, यहां कत्ल का बदला कत्ल होता है। बिट्टू याद कर ले अपने दादे व बाबा बेअंत सिंह को । सदेश है पन्नू का, अगर एक भी किसान का कत्ल हुआ तो कत्ल का बदला कत्ल होगा। वीडियो संदेश में आंतकी पन्नू ने एक बार फिर पंजाब के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोकने के लिए उकसाया है। आंतकी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे है। किसानों को इन्हें रोकना होगा। जो कील पंजाब की जमीन में ठोकी है, ये ही इनकी छाती पर ठोकनी है। नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के लिए सड़के व एयरपोर्ट को घेर लेना चाहिए।
दरअसल पंजाब में किसान भाजपा प्रत्याशियों को गांवों में प्रचार करने से रोक रहे है। किसान नेता भाजपा प्रत्याशियों को रोक लेते है और विरोधी नारे लगाते है। इसी बीच कुछ दिन पहले हंस राज हंस ने कहा था- बंदे बनना नहीं जूतों के बिना। 2 तारीख होने दो, इन्हें देखना जूते कैसे पड़ते है। वहीं, बिट्टू ने कहा था कि किसान चार झंडियां लेकर खड़े हो जाते है। गांवों में जाने से रोकते है। अकेले अकेले का हिसाब केरंगे, अकेले-अकेले की वे वीडियो बना रहे है। इन बयानों पर काफी बवाल भी हुआ था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने हंस राज हंस के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भी दी थी।