Consume poppy seeds to gain weight,

Weight Gain Tips : वजन बढ़ाने के लिए खसखस का करें सेवन, 10 दिन में दिखेगा असर

Health

Weight Gain Tips : कुछ लोग कितना भी अच्छा भोजन करें उनके शरीर को जैस कुछ लगता ही नहीं। ऐसे लोग दुबलेपन से परेशान होते हैं। वजन बढ़ाने के लिए कुछ लोग सप्लीमेंट्स और प्रोटीन का भी सेवन करते हैं। लेकिन यदि आप घरेलू तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में खसखस को हेल्दी फूड्स के रूप में शामिल कर सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप खसखस को दूध के साथ मिलाकर ले सकते हैं।

दरअसल खसखस में ओमेगा-6 पाया जाता है. यह शरीर के विकास के लिए बेहतर माना जाता है। वजन बढ़ाने के लिए खसखस और दूध एक अच्छा विकल्प है। खसखस का सेवन कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है। इसमें ओमेगा -6 फैटी एसिड पाया जाता है जो बॉडी के मेटाबोलिज्म और ग्रोथ के लिए अच्छा है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन बी-6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, खनिज और फाइबर पाया जाता है।

ऐसे करें सेवन

खसखस के बीजों को शाम के समय पानी में भिगो दें। रात को इन्हें पीस लें। फिर दूध में डालें और उबाल लें। इसके बाद आप खसखस वाला दूध रात को सोते समय पी सकते है। कुछ दिनों तक रोजाना खसखस वाला दूध पीने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। खसखस के बीजों का पाउडर बना लें। रात को गर्म दूध में खसखस का पाउडर डालें। इसके अलावा आप इसमें सौंफ का पाउडर भी मिला सकते है। फिर रात को सोते समय इसे पी लें। इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें