Hardik Pandya Divorce

Hardik Pandya Divorce : शादी से पहले बच्चा और शादी के बाद तलाक… ऐसी क्या नौबत आ गई, हार्दिक और नताशा के अलग होने की अफवाह से भूचाल

Viral खबरें खेल

Hardik Pandya Divorce : हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के बीच तलाक को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई है। हालांकि पांड्या या नताशा ने इस पर अभी तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। अगर कड़ियों को जोड़ा जाए तो ये दोनों काफी वक्त पहले ही दूर हो गए थे। लेकिन हार्दिक या नताशा ने इस पर सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर नहीं की है।

पांड्या और नताशा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि पांड्या ने नताशा के पिछले जन्मदिन पर उनके लिए एक तक शेयर नहीं की। हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान नताशा उनका एक भी मैच देखने नहीं पहुंची। पांड्या और नताशा सोशल मीडिया पर भी काफी वक्त से साथ नहीं दिखे है। नताशा और हार्दिक ने साल 2020 में शादी की थी। इन दोनों का एक बेटा भी है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे यूजर्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटैग #Hardik Pandya, #Natasa और #divorce टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ जहां हार्दिक पांड्या फैंस अलग होने की खबरों पर चिंता जता रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो हार्दिक पांड्या की लव स्टोरी से लेकर अलग होने की अफवाह तक पर तंज कर रहे हैं।

Whatsapp Channel Join

एक सोशल मीडिया यूडर ने लिखा, शादी से पहले बच्चा और शादी के बाद तलाक… ऐसी क्या नौबत आ गई। वहीं एक यूजर ने कहा, ये हार्दिक पांड्या के लिए बहुत ही कठिन वक्त हो सकता है, नताशा आपका साथ ना दे.. लेकिन हम सब आपके साथ खड़े है। हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की अफवाह सोशल मीडिया पर तब उठी,जब नताशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के नाम के आगे से पांड्या सरनेम हटा लिया था। इसके अलावा नताशा इस सीजन आईपीएल के किसी मैच में नहीं दिखी है।

2 6

शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी नताशा

रिपोर्ट्स की माने तो नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। वे दोनों मुंबई में एक पार्टी के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए। इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर 2020 में शादी कर ली। हार्दिक और नताशा ने पहले कोर्ट मैरिज की। इसके बाद दोनों ने शादी की जानकारी शेयर की। लेकिन अब दोनों के बीच दरार आ गई है।

हार्दिक ने नताशा को बर्थडे पर नहीं किया विश

नताशा का जन्मदिन 4 मार्च को आता है। लेकिन पांड्या ने उनके बर्थडे पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। लेकिन बर्थडे को लेकर पांड्या की टाइमलाइन पर एक भी पोस्ट नहीं दिखी। नताशा ने अपने बर्थडे पर अकेले की फोटो शेयर की थी।

Block Title