Efforts to persuade Pawan Bansal

Chandigarh में पवन बंसल को मनाने का प्रयास, कल Priyanka की रैली में हो सकते है शामिल, राज्यसभा सांसद ने की मुलाकात

लोकसभा चुनाव पंचकुला

Chandigarh में लोकसभा चुनाव का टिकट कट जाने के बाद से नाराज चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल(Pawan Bansal) को मनाने की एक बार फिर से कोशिश की गई है। कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद(Rajya Sabha MP) जयराम रमेश ने उनसे मुलाकात की है। उनके साथ हरियाणा के पूर्व प्रभारी एवं चंडीगढ़ के कोऑर्डिनेटर इंचार्ज विवेक बंसल भी साथ में रहे हैं।

वहीं राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गर्ग ने भी उनसे मुलाकात की है। वह अपना लोकसभा का टिकट कट जाने और मनीष तिवारी को टिकट दिए जाने से नाराज चल रहे हैं। चंडीगढ़ में रविवार को कांग्रेस की तरफ से एक बड़ी रैली की जानी है। इसमें प्रियंका(Priyanka) गांधी कल चंडीगढ़ आ रही है। सेक्टर 27 में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी से नाराज चल रहे पवन बंसल कल उनकी रैली में शामिल होने के लिए आ सकते हैं। यह पहली बार होगा जब इस बार के लोकसभा चुनाव के प्रचार में वह देखे जाएंगे। अब तक उन्होंने पार्टी के प्रचार से दूरी बना रखी है।

पवन बंसल चंडीगढ़ लोकसभा सीट से आठ बार चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें से वह चार बार चुनाव जीते भी हैं। लेकिन पिछले दो बार से लगातार हार के कारण उन्हें इस बार पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दिया गया है। वह 2012 में मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी नाराजगी के कारण चंडीगढ़ कांग्रेस से लगभग 100 नेताओं ने अपना इस्तीफा भी दे दिया है। मनीष तिवारी को टिकट दिए जाने और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की के खिलाफ बोलते हुए कांग्रेस के नेताओं ने अपने इस्तीफे दिए हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें