Two accused who stole motor-cable of submersible

Panipat के खेतों से सबमर्सिबल की Motor-Cable चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 5 वारदातों का खुलासा

पानीपत

Panipat : पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने खेतों से सबमर्सिबल की मोटर व केबल(Motor-Cable) चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों(Two accused) को गिरफ्तार(arrest) करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। आरोपियों से पूछताछ में चोरी की 5 वारदातों का खुलासा(5 incidents revealed) हुआ।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की बबैल रोड पर छोटूराम चौक के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक प्लास्टिक कट्टे में सबमर्सिबल की एक मोटर डालकर बेचने की फिराक में घूम रहे है। मोटर चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान मुरसलीन पुत्र अब्दुल निवासी पत्थरगढ़ व इमरान पुत्र इलियास निवासी रामडा शामली यूपी के रूप में बताई। सबमर्सिबल की मोटर बारे पूछताछ करने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त मोटर 23 मई की रात नवादा आर गांव में खेत से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में अमन पुत्र सबीरा निवासी नवादा आर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी मुरसलीन ने गिरोह के अपने एक अन्य साथी आरोपी इरफान निवासी पत्थरगढ़ के साथ मिलकर थाना इसराना क्षेत्र में ट्यूबवेल की मोटर व केबल चोरी की 4 अन्य वारदातों का अजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना इसराना में अभियोग दर्ज है।

Whatsapp Channel Join

शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की लत

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों व वारदात में शामिल फरार उनका साथी आरोपी इरफान शराब का नशा करने के आदी है। शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए तीनों आरोपियों ने मिलकर दो महिने के दौरान खेतों से सबमर्सिबल व ट्यूबवेल की मोटर व केबल चोरी की 5 वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सबमर्सिबल की एक मोटर व वारदात में प्रयुक्त हथोड़ा, चाबी, पाने बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ

  1. आरोपी मुरसलीन व इमरान ने मिलकर 23 मई की रात गांव नवादा आर के खेतों में से सबमर्सिबल की 2 मोटर, केबल व स्टार्टर चोरी किया। चोरी की वारदात बारे थाना सनौली में अमन पुत्र सबीरा निवासी नवादा आर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  2. आरोपी मुरसलीन ने फरार अपने साथी आरोपी इरफान के साथ मिलकर 25 मई की रात गांव कारद खेतों से एक ट्यूबवेल की मोटर व बैंड चोरी किया। थाना इसराना में धर्मवीर पुत्र रामकिशन निवासी कारद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  3. आरोपी मुरसलीन ने फरार अपने साथी आरोपी इरफान के साथ मिलकर 4 अप्रैल की रात गांव बुआना लाखु खेतों से टयूबवेल की एक मोटर चोरी की। थाना इसराना में कुलदीप पुत्र समेर सिंह निवासी बुआना लाखु की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  4. आरोपी मुरसलीन ने फरार अपने साथी आरोपी इरफान के साथ मिलकर 14 अप्रैल की रात गांव जौंधन खुर्द खेतों से ट्यूबवेल की 80 मीटर केबल व स्टार्टर चोरी किया। थाना इसराना में हवा सिंह पुत्र रणसिंह निवासी जौंधन खुर्द की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  5. आरोपी मुरसलीन ने फरार अपने साथी आरोपी इरफान के साथ मिलकर 24 अप्रैल की रात गांव कारद के खेतों से सबमर्सिबल की एक मोटर चोरी कि। थाना इसराना में वीरेंद्र पुत्र भीम सिंह निवासी कारद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

अन्य खबरें