देश में आज लोकसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। इससे पहले देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन को लेकर एक बड़ी खबर आई थी। खबर ये है कि रॉय कपूर फिल्म्स सुकुमार सेन की बायोपिक बनाने जा रहा है।
खबरों की मानें तो Siddharth Roy Kapoor के बैनर रॉय कपूर फिल्म्स की ओर से ट्रिकीटेनमेंट मीडिया के साथ मिलकर 1951-52 में देश के पहले आम चुनावों के पीछे के वास्तुकार सुकुमार सेन के जीवन पर एक बायोपिक बनाने के अधिकार प्राप्त कर लिए है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन एक प्रतिभाशाली गणितज्ञ होने के बावजूद सिविल सेवक बने। अब आगामी समय में दर्शकों को उनकी बायोपिक देखने को मिलेगी।
तीन लाख वर्ग किलोमीटर की भूमि पर विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुकुमार सेन से सफलतापूर्वक करवाया था। देशवासियों को अब सुकुमार सेन की बायोपिक का इंतजार रहेगा। आपको बता दें कि आज लोकसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। आज तय हो जाएगा कि देश में किस दल की सरकार बनेगी।
ताजा खबरों के लिए हमारा वॉटस्ऐप चैनल फॉलो करें। https://whatsapp.com/channel/0029Va9xe7pDjiOcixPJbT2y







