हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने मुलाकात की। सिरसा विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान सीएम और विधायक गोपाल कांडा की सिरसा के विकास कार्यों सहित प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही सिरसा जिले में बाढ़ के कारण जो नुकसान हुआ है उसको लेकर भी बातचीत हुई।
गोपाल कांडा ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को लेकर भी बात की। सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने सिरसा में विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करवाने की मांग की।
साथ ही सिरसा में सड़क, नहरों और स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के लिए बजट मुहैया करवाने को लेकर भी दोनों की चर्चा हुई। जिसपर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि सभी परियोजनाओं के लिए बजट मुहैया करवाया जायेगा।
सीएम का कहना है कि अधूरे पड़े कार्यों को भी शीघ्र पूरा करवाया जाएगा।

