Block committee chairman caught taking bribe

Sirsa में 40 हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक समिति चेयरमैन काबू, Vigilance Team ने वायुसेना केंद्र के निकट पकड़ा

सिरसा

Sirsa में 7 लाख 8 हजार के बिल पास करवाने की एवज में 40 हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक समिति चेयरमैन(Block committee chairman) कृष्ण कुमार को विजिलेंस टीम(Vigilance Team) ने सिरसा के वायुसेना केंद्र(Air Force station) के निकट से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि ब्लॉक समिति चेयरमैन ने निर्माण कार्यों के बिल पास करवाने की एवज में ठेकेदार राजकुमार से 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। मामले में ठेकेदार ने विजिलेंस टीम को शिकायत दी। जिसके बाद विजिलेंस ने आरोपी ब्लॉक समिति चेयरमैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि गांव कोटली निवासी ठेकेदार राजकुमार ने विजिलेंस में शिकायत दी थी कि उसने गांव कंवरपुरा में दो गलियां बनाई थी और अस्पताल की चारदीवारी करवाई थी।

पिछले आठ महीनों से बिल पास नहीं हो रहा था। इन विकास कार्यों के बिल पास करवाने की एवज में सिरसा ब्लॉक समिति के चेयरमैन ने उससे 40 हजार रुपये कमीशन के रूप में मांगे। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें