Chandigarh के सेक्टर 32 अस्पताल(Hospital) को बम(Bomb) से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है। इस धमकी भरी ईमेल(E-Mail) के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तुरंत अस्पताल पहुंच गई। बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।
बता दें कि धमकी में सेक्टर 32 के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान को उड़ाने की बात कही गई है। धमकी मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक यह धमकी भरी ईमेल सुबह 9:40 बजे आई थी। धमकी देने वाला कौन है, इसका कोई जिक्र ईमेल में नहीं है। अस्पताल के आसपास का इलाका रिहायशी है, इसलिए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। धमकी में लिखा गया है कि मानसिक अस्पताल में बम रखा हुआ है।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पूरे अस्पताल को खाली करा लिया गया है और मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। पार्किंग एरिया से लेकर वार्ड तक की जांच की जा रही है। बम स्क्वॉड के साथ डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी तरह की धमकी अन्य अस्पतालों को भी मिली हैं, लेकिन फिलहाल चंडीगढ़ के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में बम होने की जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को किया तैयार
ईमेल में लिखा है कि बम जल्द ही फट जाएगा और वहां सभी लोग मारे जाएंगे। इस मेल की कॉपी कई अधिकारियों को भी भेजी गई है। पुलिस ने सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस समेत स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैयार रखा है। अस्पताल के अंदर के पूरे स्टाफ को भी बाहर निकाल दिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हर आने-जाने वाले की सघन जांच की जा रही है। लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मरीजों को भेजा सुरक्षित स्थानों पर
धमकी के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मिलकर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। सभी मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है और अस्पताल की हर एक कोने की बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके की भी तलाशी शुरू कर दी है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
बच्चों के बाहर निकलने पर रोक
घटना के बाद से स्थानीय लोग भी डरे हुए हैं और अपने घरों में सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने से मना किया जा रहा है और लोग गैर-जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने से बच रहे हैं। पुलिस लगातार लोगों को शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रही है।







