हरियाणा के Sonipat से खबर सामने आ रही है जहां विकास कार्यों को करवाने के लिए वार्ड नंबर 22 की ब्लॉक समिति मेंबर प्रवीन देवी के पति राजेश गांव मकीनपुर के मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए यह अनोखा तरीका निकाला है।
उन्होंने बताया कि जब तक प्रशासन गांव की जानसमस्याओं का समाधान नहीं करेगा तब तक वह टावर पर ही बैठा रहेगा। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस भी पहुंच चुकी है पुलिस टावर पर चढ़े ग्रामीण को नीचे उतरने का प्रयास कर रही है। इस दौरान ग्रामीणों और ब्लॉक समिति मेंबर का क्या कहना है आइए सुनते हैं।






