BSc student commits suicide

Gurugram में बीएससी के छात्र ने किया Suicide, दोस्तों के पैसे के दबाव से तंग आकर उठाया कदम

गुरुग्राम

Gurugram के सोहना में एक बीएससी के छात्र(BSc student) ने दोस्तों द्वारा पैसे के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या(suicide) कर ली। यह छात्र काफी समय से सोहना के दमदमा रोड पर स्थित एक पीजी में रह रहा था। आत्महत्या से पहले उसने अपने दोस्त को वीडियो कॉल(Video call to friend) की, जिसमें उसने पंखे पर लगे फंदे(hanged himself from fan) को भी दिखाया और रोते हुए अपनी परेशानी बताई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

जानकारी के अनुसार मृतक छात्र विजेंद्र सिंह मेवात के गांव गंडूरी का रहने वाला था और सोहना के समीप जीडी गोयंका यूनिवर्सिटी में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी का छात्र था। हाल ही में उसने बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी। विजेंद्र काफी समय से सोहना के दमदमा रोड पर स्थित सक्षम पीजी में किराए पर रह रहा था। बीती रात उसने अपने एक दोस्त को फोन किया और बताया कि गंडूरी निवासी चार लोग – टिंकू, धर्मा, योगेश खटाना और नगीना निवासी सोनू – उस पर पैसे के लिए दबाव बना रहे हैं, जिससे वह काफी तनाव में है।

विजेंद्र ने अपने दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है और उसने पंखे पर लगे फंदे को भी दिखाया। इस दौरान वह रोता रहा और अपनी परेशानी बयान की। विजेंद्र ने बताया कि वह अब इस दबाव को और सहन नहीं कर सकता। इसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Whatsapp Channel Join

सुसाइड नोट बरामद

विजेंद्र के पिता ने इन चारों व्यक्तियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सोहना थाने के जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि विजेंद्र के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने फिलहाल छात्र के शव का पोस्टमॉर्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट और परिजनों तथा दोस्तों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

अन्य खबरें