2 youths from Karnal died

Karnal के 2 युवकों की अमेरिका की सैन Francisco Lake में डूबने से मौत, डंकी के रास्ते पहुंचे थे कैलिफोर्निया

करनाल

America के कैलिफोर्निया की सैन फ़्रांसिस्को झील(Francisco Lake) में डूबने से हरियाणा के करनाल(Karnal) जिले के दो युवकों की मौत हो गई। ये दोनों युवक असंध के गोबिंदगढ़ और करनाल के चुरनी गांव के निवासी थे। दोनों अमेरिका डंकी(Dunki) के रास्ते से कैलिफोर्निया(California) से अमेरिका गए थे और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहे थे।

गोबिंदगढ़ के 21 वर्षीय महताब सिंह और चुरनी गांव के 17 वर्षीय इक्कम सिंह, अपने एक साथी चरणजीत सिंह के साथ झील में नहाने गए थे। 25 जून को नहाते समय इक्कम सिंह अचानक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए महताब और चरणजीत भी गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद लोगों ने महताब और चरणजीत को बाहर निकाल लिया, लेकिन इक्कम सिंह का कोई सुराग नहीं मिला। इलाज के दौरान महताब की मौत हो गई और 24 घंटे बाद पुलिस ने झील से इक्कम सिंह का शव बरामद किया। चरणजीत खतरे से बाहर है।

2 youths from Karnal died - 2

महताब सिंह के पिता गुलाब सिंह ने बताया कि महताब अपने दोस्तों के साथ झील में नहाने गया था, जहां यह हादसा हो गया। महताब अपने परिवार का इकलौता बेटा था और अमेरिका में काम कर रहा था। हादसे से एक दिन पहले ही उसने अपने पिता से बात की थी और अपने काम के बारे में बताया था कि वह अच्छा चल रहा है। महताब के पिता ने सरकार से अनुरोध किया है कि उनके बेटे का शव भारत लाया जाए ताकि वे उसे रीति-रिवाज़ के साथ अंतिम विदाई दे सकें।

Whatsapp Channel Join

2 youths from Karnal died - 3

14 माह पहले अमेरिका गया था इक्कम

इक्कम सिंह के पिता रूपिंद्र सिंह ने बताया कि इक्कम 14 महीने पहले अमेरिका गया था और वहां जॉब कर रहा था। परिवार ने आधी जमीन बेचकर उसे अमेरिका भेजा था ताकि घर की आर्थिक स्थिति सुधर सके। इक्कम भी घर का इकलौता बेटा था और उसकी एक 19 वर्षीय बहन भी है। रूपिंद्र सिंह ने भी सरकार से मदद की गुहार लगाई है ताकि उनके बेटे का शव भारत लाया जा सके।

अन्य खबरें