liquor contractor murder case

Sirsa में शराब ठेकेदार हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, नहर में फेंक दिया था शव, जानें पूरी घटना

सिरसा

Sirsa में सीआईए सिरसा व रानियां थाना पुलिस टीम ने शराब ठेकेदार राजेंद्र की हत्या(liquor contractor murder) के मामले में 2 आरोपियों गिरफ्तार(2 accused arrest) कर लिया है। शराब ठेकेदार राजेंद्र 2 दिन पहले लापता हो गया था। सीआईए(CIA) ने जांच की तो पता चला कि उसकी हत्या कर शव राजस्थान कैनाल नहर(Rajasthan Canal Canal) में फेंका गया है। सीआईए ने राजस्थान कैनाल नहर से राजेंद्र का शव बरामद शनिवार को उसकी हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सिरसा एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि शराब ठेकेदार हत्या केस में धर्मेंद्र निवासी गांव खारिया और सोनू निवासी गांव मेहना खेड़ा जिला सिरसा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इनसे वारदात को लेकर पूछताछ होगी और घटनास्थल की निशानदेही व हत्या में प्रयुक्त हथियार, वाहन बरामद किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 27 जून को 2024 को खारिया जोन के शराब ठेकेदार राजेंद्र अचानक लापता हो गया था। उसके पार्टनर इंद्रपाल ने रानियां पुलिस थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई थी।

इसके बाद एसपी विक्रांत भूषण ने जांच सीआईए सिरसा को सौंप दी। सीआईए सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर धर्मवीर ने जांच शुरू की तो पता चला कि राजेंद्र लापता नहीं हुआ था, उसकी हत्या कर शव राजस्थान कैनाल नहर में फेंका गया है। पुलिस ने नहर से राजेंद्र का शव बरामद करने के बाद शराब ठेकेदार धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया।

Whatsapp Channel Join

रिमांड हासिल करेगी पुलिस

कड़ी पूछताछ के बाद धर्मेंद्र ने राजेंद्र की हत्या करना कबूल कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि हत्या करने में उसके साथ सोनू भी था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार दोपहर राजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल में करवाया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

खारिया जोन के ठेके किए थे हासिल

एसपी ने बताया कि राजेंद्र की हत्या का मोटिव यह है कि पहले खारिया जोन के शराब ठेके आरोपी धर्मेंद्र के पास थे। इस बार यह ठेके राजेंद्र ने हासिल कर लिए। इसी को लेकर वह राजेंद्र से रंजिश रखने लगा। 27 जून को धर्मेंद्र ने राजेंद्र को शराब पिलाई और बाद में उसकी हत्या कर शव राजस्थान कैनाल नहर में फेंक दिया।

अन्य खबरें