IAS Pankaj Agarwal

IAS Pankaj Agarwal होंगे हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी

बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले कई अधिकारियों की नियुक्तियां हो रही है। वहीं अब पंकज अग्रवाल(IAS Pankaj Agarwal) को हरियाणा(Haryana) के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(Chief Election Officer) नियुक्त किया है। 2000 बैच के आईएएस(IAS of 2000 batch) पंकज अग्रवाल आयुक्त एवं सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में नियुक्त हैं। अब उन्हीं के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने हैं।

बता दें कि हरियाणा सरकार के वरिष्ठ आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल अब राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) होंगे। उनकी नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को पैनल भेजा गया था। मौजूदा मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल को बीते हफ्ते ही मुख्य सचिव ग्रेड पर पदोन्नत किया गया था। उन्हें पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर और सिंचाई व जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

IAS Pankaj Agarwal - 2

सरकार ने मुख्य चुनाव अधिकारी के लिए तीन आईएएस का पैनल बनाकर भेजा था, जिनमें पंकज अग्रवाल, ए मोना श्रीनिवास और पीसी मीणा का नाम शामिल था। इनमें से आयोग ने पंकज अग्रवाल के नाम पर मुहर लगा दी है। 

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें