सुरेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के हितों की अनदेखी के चलते भाजपा को त्यागा- Surendra Singh Hooda

बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा भाजपा से त्यागपत्र की सार्वजनिक घोषणा करते हुए भाजपा नेता Surendra Singh Hooda ने कहा है कि हरियाणा के हितों की निरंतर अनदेखी कर रही भाजपा ने हरियाणा में राजनीतिक तथा सामाजिक भाईचारे को छिन्न-भिन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हुड्डा ने बताया कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र गत 15 मई को ही दे दिया था जिसे आजतक मंजूर नहीं किया गया। अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा के हितों को ध्यान में रखते हुए वह जल्द ही अपने राजनीतिक व सामाजिक मित्रों से विचार विमर्श करेंगे और अपना आगामी राजनीतिक निर्णय लेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नायब सैनी को भेजे गए अपने त्यागपत्र में सुरेन्द्र सिंह हुड्डा ने त्यागपत्र की शुरुआत में लिखा है कि वे यह त्यागपत्र पुरी गंभीरता और दुख के साथ भेज रहे हैं । उन्होंने भाजपा में पिछले पांच वर्ष से अधिक पार्टी की पूर्ण निष्ठा से सेवा की और समय-समय पर गंभीर परिस्थितियों जिसमें किसान आंदोलन, प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार, कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव, मुख्यमंत्री कार्यालय की अनेक विषयों पर गंभीर लापरवाही और चाहे मामला महिला पहलवानों से जुड़ा हो , आदि विषयों पर पार्टी प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को चेताने का हर संभव प्रयास किया।

विचार विमर्श के बाद लेंगे अगला राजनीतिक कदम

Whatsapp Channel Join

भाजपा नेतृत्व को अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि उन्होंने एक कार्यकर्ता के रूप में सदा ही अपने पूर्ण समर्पण भाव से जो भी दायित्व उन्हें दिया गया उसका निर्वहन किया, चाहे लोकसभा व विधानसभा 2019 के आम चुनावों हो या फिर विधानसभा उप-चुनाव। हुड्डा ने कहा है कि विगत दो वर्षों से उन्हें हरियाणा प्रदेश भाजपा के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया के साथ समन्वय व प्रदेश पैनलिस्ट का दायित्व दिया गया था जिसे एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पूर्ण कोशिश की।

त्यागपत्र के अंत में हुड्डा ने कहा है कि उन्होंने पूर्व व वर्तमान में घटित हो रहे सभी पहलुओं पर विचार करने के उपरांत यह निर्णय लिया है कि उन्हें भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र दे देना चाहिए। त्यागपत्र में ही हुड्डा ने विनम्रतापूर्वक भाजपा नेतृत्व से कहा है कि भाजपा परिवार में रहते हुए यदि उनसे अनजाने में कोई भी त्रुटि हुई हो तो अपना साथी समझ कर माफ कर देना । अतः वह 15-05-2024 को भाजपा की सदस्यता को त्यागने पर विवश हो रहें हैं ।

अन्य खबरें