शहर के एक क्षेत्र में महिला व उसके पति की नशे की हालत में आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं महिला व उसके पति को ब्लैकमेल कर आधा एकड़ जमीन को भी अपने नाम करवा लिया। जिसकी शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है, वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
ढांड क्षेत्र में एक महिला व पति की नशे की हालत में आपत्तिजनक वीडियो बना ली और उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वहीं ब्लैकमेल कर आधा एकड़ जमीन को भी अपने नाम करवा लिया। मामले में जब महिला व उसके पति ने जमीन के रुपए मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत महिला एवं उसके पति ने पुलिस को दी और न्याय की गुहार लगाई। जिनकी शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
