पडोसी ने ईंटों से वारकर की युवक की हत्या

यमुनानगर

हरियाणा के यमुनानगर के एक क्षेत्र में रहने वाले युवक की पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा सिर पर ईंटों से वार करके हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को मृतक के पास पड़ी ईंट और गले में लोहे का तार भी मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

यमुनानगर के क्षेत्र जगाधरी के भारत सेवक नगर के रहने वाले युवक की पड़ोस में रहने वाले युवक ने सिर पर ईंटों से वार करके बड़ी बेदर्दी से हत्या कर दी। जिसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई, वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शव के पास ही खून से सनी हुई ईंट मिली और मृतक के गले में एक लोहे का तार भी लिपटा हुआ मिला। फिल्हाल सी.आई.ए-1 व 2 और फोरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल की जांच की जा रही है।