dr. raj raman

Panipat : नई राह संस्था ने 16वां नैनो जंगल बनाकर ग्रीन पार्क में लगाए पौधे

पानीपत

Panipat : नईं राह संस्था ने शहर को हरा भरा करने के लिए लिए गये संकल्प का पालन करते हुए सेक्टर 12 ग्रीन पार्क हुडा में 16वां नैनों जंगल लगाया गया। पीएम मोदी के आह्वान एक पेड मां के नाम कार्यक्रम के तहत नई राह ने बुधवार को 150 पेड़ ग्रीन पार्क सेक्टर 12 में लगाए। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक और ग्रीन पार्क प्रधान डॉक्टर जीसी गुप्ता ने कहा कि पेड़ हमारी जीवन रेखा है और लाइफ सपोर्ट है। हम सबको जीवन मैं पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

WhatsApp Image 2024 07 31 at 11.17.00 AM

पानीपत के ग्रीन कपल के नाम से मशहूर डॉक्टर हेमा राज व डॉक्टर राज रमन ने शहर को हरा भरा करने का संकल्प फिर दोहराया और अपने जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य शहर को पोल्युशन फ्री पौधो के जरिए ही कर पाये। ये ही उनका सपना है और इसी सपने को पूरे करने के लिए वो नईं राह के माध्यम से 16वाँ नैनों जंगल का प्रोजेक्ट पूरा कर रहे है। इस बार शहर में कम बारिश का होना इस बात का संकेत है की हमें पौधों की कितनी आवश्कता है।

WhatsApp Image 2024 07 31 at 11.16.58 AM

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने पोधा लगा कार्यक्रम की शुरवात की । सब को उसकी देखभाल के लिए कहा। इस मौके पर अशोक गुप्ता, नरेश गुप्ता, राकेश जैन, अनिल बंसल, जोगी राम, राजेश गुप्ता, सतपाल सिंगला,, डाक्टर अनिल गुप्ता मौजूद रहें। 28 जुलाई को रोटरी क्लब साउथ पानीपत में कल अपनी इंस्टॉलेशन सेरेमनी पर नई राह को समाज में पर्यावरण में योगदान के लिए सम्मानित किया।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें