Harfool Singh Yadav

Bhiwani में स्वतंत्रता सेनानी हरफूल सिंह यादव का 110वां जयंती दिवस मनाया गया

भिवानी

Bhiwani शहर के पतराम गेट ढाणी चरखान में 28 अगस्त 1914 में लक्ष्मण सिंह यादव के घर जन्मे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हरफूल सिंह यादव का रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में 110वां जयंती दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हरफूल सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वर्गीय हरफूल सिंह के पुत्र महेन्द्र पाल यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

Screenshot 66 1

महेन्द्र पाल यादव ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हरफूल सिंह यादव 22 अक्तूबर 1942 में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे और देश को आजाद करवाने के बाद ही 1946 में अपने घर वापस लौटे थे। महेन्द्र पाल यादव ने कहा कि उन्हें समाजसेवा की प्रेरणा अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी हरफूल सिंह यादव से मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे आज भी अपने पिता के दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए संगठन के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी परिजनों की समस्या के लिए संघर्ष करते रहते हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..