जेल अधीक्षक पद से इस्तीफा देने के बाद Sunil Sangwan आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। वह सुबह 11 बजे दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुनील सांगवान को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहेंगे।






