HARYANA की 90 विधानसभाओं में भरे गए नामांकनों में से 1354 नामांकन सही पाए गए हैं, जबकि 391 नामांकन खामियो के चलते रद्द कर दिए गए। सोमवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। उसी दिन सायं पांच बजे चुनाव चिन्ह अलाट किए जाएंगे।
2019 में 1809 नामांकन दाखिल हुए थे, जिसमें से 1258 नामांकन सही पाए गए थे, 343 नामांकनों को खामियों को चलते रिजेक्ट किया गया था। 2019 में 1133 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
CONGRESS व BJP का बागियों पर नामांकन वापस लेने का दबाव
CONGRESS व BJP से टिकट न मिलने से नाराज बागियों ने निर्दलीय के तौर पर ताल ठोकी है। लिहाजा, CONGRESS व BJP बागियों पर नामांकन वापस लेने का दबाव बना रही है। इनमें सोनीपत से राजीव जैन, हिसार से सावित्री जिंदल सहित कांग्रेस में भी कई सीटों पर बागी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में कूदे हैं।विधानसभा कुल नामांकन स्वीकृत रिजेक्ट
आदमपुर 19 13 06
अंबाला कैंट 22 17 05
अंबाला सिटी 20 13 07
असंध 22 18 04
अटेली 16 13 03
बाढ़डा 19 16 03
बड़खल 19 12 07
बादली 15 14 01
बादशाहपुर 22 18 04
बहादुरगढ़ 19 17 02
बल्लभगढ़ 11 10 01
बरौदा 11 07 04
बरवाला 15 13 02
बावल 14 12 03
बवानी खेड़ा 22 12 10
बेरी 19 15 04
भिवानी 33 23 10
डबवाली 25 19 06
दादरी 23 20 03
ऐलनाबाद 15 11 04
फरीदाबाद 17 15 02
फरीदाबाद एनआईटी 17 15 02
फतेहाबाद 35 27 08
फिरोजपुर झिरका 13 09 4
गन्नौर 15 12 03
गढ़ी सांपला 14 11 03
घरौंडा 12 10 02
गोहाना 18 14 04
गुहला 22 13 09
गुरुग्राम 36 27 09
हांसी 24 21 03
हथीन 13 10 03
हिसार 28 03 05
होडल 18 13 05
इंद्री 10 07 03
इसराना 13 09 04
जगाधरी 23 18 05
झज्जर 13 12 01
जींद 23 17 06
जुलाना 20 12 08
कैथल 16 12 04
कलानौर 16 14 02
कालांवाली 12 08 04
कलायत 30 25 05
कालका 19 15 04
करनाल 19 14 05
खरखौदा 16 11 05
कोसली 24 19 05
लाडवा 27 24 03
लोहारू 20 17 03
महेंद्रगढ़ 24 16 08
महम 24 21 03
मुलाना 15 11 04
नलवा 25 21 04
नांगल चौधरी 12 08 04
नारायणगढ़ 20 07 09
नारनौल 18 15 03
नारनौंद 31 25 06
नरवाना 18 13 05
नीलोखेड़ी 23 18 05
नूंह 16 09 07
पलवल 17 15 02
पंचकूला 19 15 04
पानीपत शहरी 17 13 04
पानीपत ग्रामीण 18 14 04
पटौदी 12 09 03
पिहोवा 17 12 05
पृथला 21 17 04
पुन्हाना 12 08 04
पूंडरी 30 26 04
रादौर 14 11 03
राई 18 15 03
रानियां 27 21 06
रतिया 18 13 05
रेवाड़ी 19 15 04
रोहतक 23 19 04
सढौरा 12 11 01
सफीदों 28 23 05
समालखा 13 09 04
शाहाबाद 17 15 02
सिरसा 22 19 03
सोहना 25 20 05
सोनीपत 17 13 04
थानेसर 14 10 04
तिगांव 19 17 02
टोहाना 17 13 04
तोशाम 28 24 04
उचाना कलां 34 29 05
उकलाना 11 07 04
यमुनानगर 20 15 05