बॉलीवुड एक्ट्रेस Kajol इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री है। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन फैंस काजोल को बहुत प्यार करते हैं। काजोल का एक विडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस के द्वारा उन्हें काफी ट्रॉल किया जा रहा है।
मीडिया रिपोट्स को अनुसार काजोल के बेटे युग को गहरी चोट आई थी, जिसके बाद काजोल उसको हॉस्पिटल लेकर गई थी। जब वह युग को लेकर हॉस्पिटल से बाहर निकली थी, तो सीढ़ियों से उतरते वक्त उन्होंने अपने बॉडीगार्ड को धक्का दे दिया। यह विडियों सामने आने के बाद फैंस ने काजोल को काफी ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कई फैंस तो काजल की तुलना जया बच्चन से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि काजोल धीरे-धीरे जया बच्चन जैसी बनती जा रही है। एक यूजर ने तो यहाँ तक लिख दिया कि काजोल कितनी घमंडी है, अपने ही बॉडीगार्ड को धक्का मार दिया।