PRIME MINISTER नरेंद्र Modi अभी कुछ घंटे बाद सोनीपत के गोहाना पहुंचने वाले हैं। मोदी BJP के सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर जिलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
गोहाना में Modi, के लिए आयोजित सभा को जनआशीर्वाद रैली का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री का बुधवार सुबह 10 बजे गोहाना पहुंचने का कार्यक्रम है।
जन आशीर्वाद रैली के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। रैली स्थल के पास तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। पंडाल में करीब 20 से 22 हजार कुर्सियां रखी गई हैं।
आम लोगों के लिए एक मुख्य द्वार बनाया गया है। रैली में आने वाले सभी लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी, इसके बाद ही प्रवेश मिलेगा। रैली स्थल के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
हर नाके पर पुलिस है, जो वाहनों की जांच कर रही है। रैली स्थल पर वीआईपी व सामान्य लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग की सुविधा की गई है।
Modi, के साथ मंच पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, चार जिलों के प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री मुख्य स्टेज पर बैठ सकते हैं ।
अन्य खबरें
बडी खबर : सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर, कई आएंगे लपेटे में
स्कूल में गंडासी लेकर घुसा छात्र का पिता, मची अफरा-तफरी
‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन जल्द, जींद में बनेगा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट
पढ़ाई में बाज़ीगर, शूटिंग में सिकंदर – हरियाणा की छोरी आशिमा की अनोखी कहानी, मां की एक शर्त ने बदल दी जिंदगी, अब देश भर में बज रहा डंगा
गैंगस्टर रिषी लोहान हत्याकांड: चौथा आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था
प्रधानमंत्री के लिए रैली स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इसके अलावा रैली स्थल के आस-पास धारा 144 लगाई गई है। रैली स्थल के आस-पास ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं है। क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मंगलवार शाम को जन आशीर्वाद रैली स्थल का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था जांची और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।







