Dr.V.P. Yadav

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने D.El.Ed परीक्षा जुलाई 2024 का परिणाम किया घोषित

हरियाणा अंबाला भिवानी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने D.El.Ed प्रवेश वर्ष 2022 (द्वितीय वर्ष), प्रवेश वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की री-अपीयर एवं मर्सी चांस) की जुलाई 2024 में आयोजित परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। सभी संबंधित छात्र-शिक्षक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में कुल 20958 छात्र-शिक्षक प्रविष्ट हुए थे। डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष (नियमित) में 16892 छात्र-शिक्षक शामिल हुए, जिनमें से 12617 उत्तीर्ण हुए, जिससे पास प्रतिशतता 74.69% रही। महिला छात्र-शिक्षकों की पास प्रतिशतता 78.71% रही, जबकि पुरुष छात्र-शिक्षकों की पास प्रतिशतता 70.49% रही।

इसके अतिरिक्त, प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) में 2381 छात्र-शिक्षक शामिल हुए, जिनमें से 1220 उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार, अन्य प्रवेश वर्षों की परीक्षाओं में भी उत्तीर्ण प्रतिशतता के आधार पर परिणाम घोषित किए गए हैं।

Whatsapp Channel Join

बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि छात्र-शिक्षक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिनों के भीतर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डी.एल.एड. परीक्षा जनवरी 2025 में फिर से आयोजित की जाएगी, जिसके लिए रि-अपीयर छात्र-शिक्षक 9 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अन्य खबरें