Devendra Kadiyan

निर्दलीय प्रत्याशी Devendra Kadiyan का जनसंपर्क अभियान, जनता से की समर्थन की अपील

राजनीति विधानसभा चुनाव सोनीपत हरियाणा

गन्नौर विधानसभा – निर्दलीय प्रत्याशी Devendra Kadiyan ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए शाहपुर तगा, रसूलपुर, ग्यासपुर, उमेद गढ़, रामनगर सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने देवेंद्र कादियान का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भारी बहुमत से जिताने का आश्वासन दिया।

देवेंद्र कादियान ने जनसभा को संबोधित करते हुए 5 अक्टूबर को गैस सिलेंडर के निशान पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल उनका नहीं, बल्कि गन्नौर की जनता का चुनाव है, जहां जनता अपनी टिकट पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार मौका चूक गए, तो अगले 5 साल पछताना पड़ेगा।

Screenshot 1803

कादियान ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के प्रत्याशी आपस में मिले हुए हैं और केवल उनके हार-जीत की परवाह कर रहे हैं, लेकिन गन्नौर की जनता को असली बदलाव का मौका मिल रहा है।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 1807

उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े आठ साल में उन्होंने जनसेवा में अनेकों कार्य किए हैं, जिनका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिला है। उनका सपना है कि गन्नौर में चहुंमुखी विकास हो, खासकर गरीब तबके और लड़कियों की शिक्षा में बेहतरी लाने का प्रयास किया जाए। कादियान ने बताया कि हर साल बोर्ड परीक्षा में मेधावी छात्रों को स्कूटी, लैपटॉप, मोबाइल और साइकिल देकर सम्मानित किया जाता है, जिससे उनकी समाजसेवा की सोच झलकती है।

अन्य खबरें