जींद। ओलंपियन wrestler और विधानसभा चुनाव में हरियाणा के जुलाना क्षेत्र से congress की प्रत्याशी Vinesh Phogat एक बार फिर चर्चा में हैं। Vinesh ने ऐसा काम किया कि वह फिर लोगों की जुबान पर आ गईं, वह काम है मानवीयता का। इसे लेकर क्षेत्र में उनकी व्यापक प्रशंसा हो रही है।
हुआ यूं कि शनिवार को congress की जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी Vinesh Phogat अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर थीं। वह गांव मालवी प्रचार के लिए गई थीं। जब प्रचार से वह जुलाना की तरफ लौट रही थीं तो रास्ते में उनको सड़क पर एक बाइक गिरी दिखाई पड़ी। उनका काफिला रुक गया और विनेश ने देखा कि सड़क पर तीन युवक गिरे हुए थे।
Vinesh Phogat ने गाड़ी रुकवाकर सड़क पर गिरे युवकों को उठाया और उनका हालचाल पूछा। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी में घायल युवकों को बैठाकर julana के अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवकों की हालत ज्यादा खराब नहीं थी। मालवी गांव निवासी रोहित, टिन्नू और सागर बाइक पर सवार होकर जुलाना की ओर जा रहे थे।
दूर जाते ही उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर गए।
उल्लेखनीय है कि vinesh कुश्ती के अलावा पहली बार तब चर्चा में आईं जब उन्होंने अपने साथी रेसलरों बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस दौरान उनके साथ दिल्ली पुलिस ने बदसलूकी भी की। दोबारा वह अभी पिछले दिनों पेरिस ओलंपिक में अपने भार वर्ग में दिग्गज पहलवानों को धूल चटाकर फाइनल में पहुंचीं लेकिन 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।







