Rahul Gandhi

हरियाणा में Rahul Gandhi की ‘विजय संकल्प यात्रा’ आज से शुरू, 12 विधानसभा सीटों को करेंगे कवर

अंबाला राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

अंबाला: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi आज से ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं। यह यात्रा थोड़ी देर में अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू होगी। राहुल गांधी यहां हुड्डा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर यात्रा का आगाज करेंगे। इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ मौजूद रहेंगी।

यात्रा का रूट

राहुल गांधी की यह यात्रा तीन जिलों – अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी। इसके दौरान वह 12 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। यात्रा का समापन शाम करीब 5:30 बजे कुरुक्षेत्र के थानेसर में होगा, जहां एक और जनसभा आयोजित की जाएगी। यह यात्रा 3 अक्टूबर तक चलेगी, हालांकि फिलहाल केवल एक दिन का रूट प्लान जारी किया गया है।

BJP के गढ़ में विजय संकल्प

राहुल गांधी की यह यात्रा हरियाणा की GT रोड बेल्ट से गुजर रही है, जहां कुल 23 विधानसभा सीटें हैं। यह इलाका शहरी क्षेत्र माना जाता है और इसे BJP का गढ़ कहा जाता है। 2009 में कांग्रेस ने यहां एक भी सीट नहीं जीती थी, जबकि 2019 में कांग्रेस ने यहां से 9 सीटें जीती थीं। दूसरी तरफ, भाजपा ने 2009 में यहां 21 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। हालांकि, 2019 में 12 सीटें जीतने के बाद भाजपा को JJP के साथ गठबंधन करना पड़ा।

Whatsapp Channel Join

राहुल गांधी का तीसरा बड़ा चुनावी प्रोग्राम

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर करनाल और हिसार में रैली के बाद राहुल गांधी की यह तीसरी बड़ी चुनावी यात्रा है, जिसे ‘विजय संकल्प यात्रा’ नाम दिया गया है।

अन्य खबरें