Vastu Tips: देशभर में आज दशहरा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। हर साल यह त्यौहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और असत्य पर सत्य की जीत हुई। तभी से ही हर साल विजयादशमी पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन किया जाता है।
आपने अक्सर देखा होगा कि लोग दशहरे पर रावण दहन की जली हुई लकड़ी घर में लाते हैं। आपको मन में यह सवाल जरूर होगा कि इसके पीछे का कारण क्या है। दरअसल इस लकड़ी को कई समस्याओं में कारगर माना जाता है।
नकारात्मक ऊर्जा होती है खत्म
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि रावण दहन की लकड़ी लाना बेहद शुभ होता है। जब रावण के पुतले का दहन होता है, तो उसमें से छोटी लकड़ी घर पर लाएं और लाल कपड़े में बांधकर अपने घर के मुख्य द्वार पर टांग दीजिए। ऐसा करने से घर में जो भी नकारात्मक ऊर्जा होती है वह खत्म हो जाती है।
घन की वर्षा
रावण दहन के बाद बची लकड़ियां बहुत पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरी होती है। इसलिए इसकी कुछ लकड़ी अपने घर की तिजोरी में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे कभी भी धन की कमी नहीं होती। साथ ही पारिवारिक सदस्यों को भय से मुक्ति मिलती है और बुरी नजर से भी बचाव होता है।
व्यापार में होगा लाभ
अगर आपके व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है तो आपको दशहरे के दिन रावण दहन की लकड़ी को लेना है और उस पर सवा मीटर लाल कपड़ा लपेटकर राम मंदिर में अर्पित करें। अगर आप ऐसा करते है तो आपके व्यापार में लाभ होगा।







