MLA Sanjay Talwar

Ludhiana: पूर्व विधायक संजय तलवाड़ की कार पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

बड़ी ख़बर देश पंजाब

पंजाब के Ludhiana में कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष और पूर्व विधायक संजय तलवाड़ की कार पर शुक्रवार रात फायरिंग की घटना सामने आई है। तलवाड़ अपने साउथ सिटी जनपथ एन्क्लेव स्थित घर पर थे, जब उनकी गाड़ी (PB10EU-0060) को निशाना बनाया गया। शनिवार सुबह जब उन्होंने देखा तो कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था।

पहले यह सोचा गया कि शायद ईंट या पत्थर से हमला हुआ होगा, लेकिन जब पुलिस जांच में जुटी तो गाड़ी के अंदर से गोली का एक खोल बरामद हुआ। संजय तलवाड़ ने बताया कि पुलिस ने 2 घंटे में मामले की स्थिति साफ करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस और नेताओं की प्रतिक्रिया

Whatsapp Channel Join

लुधियाना वेस्ट के विधायक गुरप्रीत गोगी भी संजय तलवाड़ से मिलने पहुंचे। वहीं, DCP शुभम अग्रवाल ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच जारी है।

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि

संजय तलवाड़ ने बताया कि रात 11 बजे से 11:30 बजे के बीच उस स्थान का सीसीटीवी कैमरा बंद था जहां कार खड़ी थी। यह घटना उसी दौरान हो सकती है और यह जांच का विषय है।

अन्य खबरें