Sundar Kand Paath

BJP जिला कार्यालय में सुंदर कांड पाठ का आयोजन, भगवान श्री राम और वीर बजरंग बलि की स्तुति

राजनीति हरियाणा हिसार

प्रदेश में BJP सरकार के तीसरी बार भारी बहुमत से सत्ता में आने के उपलक्ष्य में प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि के लिए भाजपा जिला कार्यालय में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्री हनुमान बुधला संत मंदिर की टीम ने भगवान श्री राम और वीर बजरंग बलि की स्तुति की।

कार्यक्रम में सुंदर कांड का पाठ सुभाष आहुजा, टीनू, राजकुमार सेहतिया और प्रेम असीजा द्वारा किया गया। उन्होंने पाठ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके गुणगान और चिंतन से भगवान श्री राम प्रसन्न होते हैं और वीर बजरंग बलि की कृपा प्राप्त होती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष का संबोधन

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने पार्टी द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश और देश में सुख-समृद्धि के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनकल्याणकारी नीतियों के साथ धर्म का प्रचार-प्रसार भी करते रहें, क्योंकि धर्म व्यक्ति के जीवन में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

भाजपा विधानसभा चुनाव मीडिया इंचार्ज राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में महामंत्री आशीष जोशी, उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, संजीव रेवड़ी, रणधीर सिंह धीरू, सचिव डॉ. वैभव बिदानी, मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा और अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें