Firing

Ambala कोर्ट परिसर में फायरिंग, दनादन चली गोलियां, मचा हड़कंप

हरियाणा अंबाला

शनिवार सुबह Ambala कोर्ट परिसर गोलियों की गूंज से दहल उठा। अचानक हुई फायरिंग से अदालत में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।

शनिवार सुबह अंबाला कोर्ट परिसर गोलियों की गूंज से दहल उठा। अचानक हुई फायरिंग से अदालत में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। लेकिन वारदात के बाद कोर्ट में मौजूद वकील और आम लोग खौफजदा हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर को घेर लिया। पुलिस को गोलियों के खाली खोल मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त किया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किसने और क्यों की।

Whatsapp Channel Join

इस वारदात ने एक बार फिर हरियाणा में कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले भी राज्य में अदालतों में गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगालने और चश्मदीदों से पूछताछ करने में जुटी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस गोलीकांड के पीछे की साजिश का खुलासा हो जाएगा।

अन्य खबरें