Congress MLA Chandraprakash

जनता दरबार में कांग्रेस MLA चंद्रप्रकाश की अधिकारियों से फोन पर चर्चा, 10 दिन में हालात सुधारने के निर्देश

हिसार राजनीति हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भजनलाल का गढ़ हिलाने वाले कांग्रेस MLA और पूर्व IAS चंद्रप्रकाश ने आज जनता दरबार लगाया। दरबार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें विधायक चंद्रप्रकाश ने समस्याओं के समाधान के लिए एसडीओ को तीन बार फोन किया, लेकिन सभी ने बताया कि वे आदमपुर में नहीं, हांसी में हैं। इस स्थिति पर चंद्रप्रकाश और कांग्रेस कार्यकर्ता असहज हो गए। एक कार्यकर्ता ने जेई का नंबर देने की पेशकश की, लेकिन पूर्व IAS अधिकारी ने जेई से बात करना उचित नहीं समझा।

इसके बाद चंद्रप्रकाश ने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर 10 दिनों के भीतर आदमपुर की हालत सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर उड़ रही धूल को रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव किया जाए और स्ट्रीट लाइटें ठीक की जाएं ताकि लोगों को अंधेरे में परेशानी न हो। वहीं, आदमपुर के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें विधायक चंद्रप्रकाश के दौरे या जनता दरबार की सूचना नहीं थी।

चंद्रप्रकाश ने जनता दरबार के बाद कहा कि वीडियो का केवल एक हिस्सा दिखाया जा रहा है। दरबार के दौरान उनकी कई वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत हुई और उन्होंने 10 दिन में आदमपुर की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए हैं।

Whatsapp Channel Join

चंद्रप्रकाश ने भजनलाल का 57 साल पुराना गढ़ हिलाया
पूर्व IAS चंद्रप्रकाश ने आदमपुर विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को 1268 वोटों से हराकर भजनलाल परिवार का 57 साल पुराना गढ़ हिलाया था। हार के बाद भजनलाल परिवार आदमपुर में फिर से जनसंपर्क स्थापित करने के प्रयास में है, और दिवाली के बाद कुलदीप बिश्नोई 3 नवंबर से धन्यवादी दौरे पर निकलेंगे।

अन्य खबरें