भिवानी पहुंचेने पर राज्यसभा सांसद Kiran Choudhry व कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने गांव गोलागढ़ में चौधरी बंसीलाल व चौधरी सुरेंद्र सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान श्रुति चौधरी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया है, मैं उनका अभार व्यक्त करती हूं।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने पुर्व सीएम चौधरी बंसी लाल और पुर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि सरकार में उन्हें महिला एवं बाल विकास और सिंचाई विभाग का कार्य भार मिला है। पूरे हरियाणा में समान विकास से काम किए जाएंगे। महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा विशेष फॉक्स है और पूरे हरियाणा में समान विकास कार्य किए जाएंगे।

भिवानी पहुंची राज्यसभा सांसद किरण चौधरी संबोधित देते समय भावुक हुई और कहा कि 19 साल पहले चौधरी सुरेंद्र सिंह के जाने के बाद जो कुछ हुआ सब जानते हैं। किरण चौधरी ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत ही भावुक श्रण हैं, चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह की जो सोच थी वो समय जानता ने वापिस लौटा दिया है। इसके साथ-साथ उन्होने कहा उनका लक्ष्य है पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है उनके लिए वह मेहनत करेंगी।







