Fire prevention information given to people

Sonipat: लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केन्द्र में की गई अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल, लोगों को आग से बचाव की दी गई जानकारी

सोनीपत

अचानक आग लगे तो कैसे काबू पाएं। आग लगने पर क्या करें क्या नहीं करें। इस पर अग्निशमन एवं सुरक्षा विभाग, Sonipat द्वारा वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केन्द्र में अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल की गई। अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल के द्वारा लोगों को विभिन्न जानकारियां दी गई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

इस दौरान डीआरओ हरिओम अत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार की हिदायतानुसार लघु सचिवालय में अग्निशमन एवं सुरक्षा विभाग, सोनीपत द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ऐसी किसी भी आग की आपात स्थिति में स्वयं व दूसरों की सुरक्षा कैसे की जाए इसकी जानकारी देना है। मॉक ड्रिल के दौरान आमजन को आग से बचाव का तरीका बताया गया और आग लगने पर बचाव कैसे करें इसकी जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2024 10 24 at 4.39.20 PM 1

Whatsapp Channel Join

अग्निशमन पदाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में लघु सचिवालय परिसर में मॉक ड्रिल कर लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। उन्होंने आग लगने के कारणों को भी बताया। वहीं आग लगने पर उसे कैसे नियंत्रित करें। इस पर विशेष जानकारी दी गई। अग्निशमन एवं सुरक्षा विभाग, सोनीपत के द्वारा किए गए मॉक ड्रिल को देखने के लिए भी उमड़ पड़ी। कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल कर दिखाया गया कि आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है। कहीं भी घास फूस में आग लगे तो उसे कैसे बुझाए, जानकारी दी गई। इस दौरान घास फूंस में आग लगाकर उसे बुझाने के तरीके भी बताए गए।

WhatsApp Image 2024 10 24 at 4.39.20 PM

अन्य खबरें..