Chief Minister inaugurated the book fair in Panchkula..

Panchkula में मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक मेले का उद्घाटन..

पंचकुला

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने Panchkula में पुस्तक मेले का उद्घाटन किया और इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किताबें समाज के लिए बहुत जरूरी हैं और गांवों में पुस्तकालयों की स्थापना की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने पुस्तकालयों में कंप्यूटर उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि “हमने बिना पर्ची और खर्ची के नौकरियां दी हैं” और आज के युवा सिफारिशों की बजाय मेहनत कर रहे हैं। सैनी ने बताया कि कई भाषाओं की किताबों का प्रदर्शन किया गया है। पिछले दो मेलों में 50,000 लोगों ने भागीदारी की थी, और इस बार मेले में पहले से भी ज्यादा लोगों की भागीदारी होगी। समाज में ज्ञान का प्रकाश फैल रहा है। पुस्तक समाज के लिए बहुत जरूरी है। गांव में पुस्तकालयों की स्थापना की जा रही है

उन्होंने कहा कि पुस्तक समाज के लिए बहुत जरूरी है। गांव में पुस्तकालयों की स्थापना की जा रही है। हमारा हरियाणा जगमग हरियाणा है। गांवों में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता है। आधुनिक पुस्तकालय खोलने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। साथ ही सैनी ने कहा जहां अंधेरा घना है, वहां दीपक जलाना कहां मना है। मुख्यमंत्री का यह उत्साहजनक संदेश दर्शाता है कि हरियाणा के गांवों में शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..