Haryana के नूंह जिले के पुन्हाना क्षेत्र के पैमाखेड़ा गांव में मस्जिद के पास बने एक अनोखे घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह घर अवैध कब्जे की जमीन पर बना है।
मकान के मालिक मोहम्मद इंसाफ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मकान उनकी निजी जमीन पर बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अवैध निर्माण नहीं है और मस्जिद के पास उनकी खुद की जमीन है।
मस्जिद कर्मचारी का बयान
मस्जिद में कार्यरत कर्मचारी मोहम्मद शाहिद ने भी पुष्टि की कि मकान और उसका रास्ता निजी जमीन पर बने हैं। उन्होंने कहा कि यह पंचायती जमीन या सार्वजनिक रास्ता नहीं है। मस्जिद अलग जमीन पर बनी है और मकान मालिक के पास जमीन के कागजात मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें गलत हैं। इस मामले में एसडीएम संजय धत्तरवाल ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार किया और कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।







