City Tehlka

अगले 4 दिन तक हरियाणा में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

हरियाणा
  • हरियाणा के 7 जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी, वहीं 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई।
  • 24 से 27 मई तक राज्य में हल्की बारिश के आसार, 27 मई को सबसे ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है।
  • सिरसा सबसे गर्म जिला, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज, जबकि करनाल में तापमान में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया।

HaryanaWeather: हरियाणा में गर्मी और बारिश दोनों का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने राज्य के 7 जिलों के लिए लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरे का संकेत है। दूसरी ओर, 24 मई से लेकर 27 मई तक हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

24 मई को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और करनाल में 25% तक बारिश की संभावना है। 25 मई को इन्हीं जिलों के साथ कैथल को भी शामिल किया गया है, जहां 25% वर्षा हो सकती है26 मई को पानीपत और सोनीपत को भी जोड़ा गया है और 7 जिलों में बारिश की 25% संभावना है। 27 मई को कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, 11 जिलों में 50% तक बारिश हो सकती है, जिनमें मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं।

Whatsapp Channel Join

सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में मौसम शुष्क बना रहेगा। गर्मी के तेवर भी कम नहीं हुए हैं। राज्य का अधिकतम तापमान शुक्रवार को औसतन 4.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा, हालांकि यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम बना रहा।
सिरसा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल में तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे वहां का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
चरखी दादरी में तापमान में थोड़ी राहत देखने को मिली, जहां 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा।