हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को Panipat के सेक्टर 13-17 ग्राउंड का दौरा किया। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 दिसंबर को होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया गया। मुख्यमंत्री के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी इस रैली में भारतीय जीवन बीमा निगम की महिला सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। यह योजना देशभर की महिलाओं के लिए समर्पित होगी।
कांग्रेस पर निशाना, हुड्डा को बताया सदमे में
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा, “भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब भी सदमे में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि हरियाणा में उनके साथ क्या हुआ। उनके पास अब सरकार पर सवाल उठाने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। रोज सपने में मुख्यमंत्री बनने की ख्वाब देख रहे हैं।”
हेलिकॉप्टर खरीदने पर प्रतिक्रिया
हरियाणा सरकार के नए हेलिकॉप्टर खरीदने को लेकर हुड्डा के सवालों पर सीएम ने कहा, “पुराने हेलिकॉप्टर की सीमा अवधि पूरी हो चुकी थी। इसे खरीदने की प्रक्रिया चार साल से चल रही थी। अब नई सरकार के तहत तेज विकास कार्य होंगे और हेलिकॉप्टर से जनसंपर्क भी बढ़ेगा।”
रैली की तैयारियां:
महिलाओं पर फोकस:
कार्यक्रम में 35 हजार से अधिक महिलाओं के बैठने की व्यवस्था।
शौचालय, पानी और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम।
कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
हेलीपैड और पार्किंग:
दो हेलीपैड तैयार।
31 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था, जिसमें 1 एकड़ VIP पार्किंग के लिए।
भोजन और मंच
रैली में पहुंचने वालों को फूड पैकेट्स दिए जाएंगे। 2 से 3 मंच बनाए जाएंगे, जिनमें से एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए होगा। मुख्य सचिव विवेक जोशी ने DC के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल पर बसों की पार्किंग, रिफ्रेशमेंट और सुरक्षा इंतजामों की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया गया। 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। इस बार भी कार्यक्रम ऐतिहासिक होने की उम्मीद है।





