IMG 20241207 WA0008

Greater Noida: जेल में किसान नेताओं की भूख हड़ताल, बाहर महिलाओं ने दी गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश Breaking News

Greater Noida में किसानों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान नेता सुखवीर खलीफा समेत 20 किसान जेल में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। वहीं, जेल भरो आंदोलन में अब महिलाएं भी उतर आई हैं। सात दिसंबर को नोएडा, ग्रेटर नोएडा की महिलाओं ने जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व किया और गिरफ्तारी दी।

2 तारीख से चल रहा किसानों का आंदोलन

संयुक्त मोर्चा के बैनर तले दो दिसंबर को किसान दिल्ली कूच के निकले थे। दलित प्रेरणा स्थल पर ही किसानों को रोक दिया गया था। शासन-प्रशासन के अधिकारियो ने एक सप्ताह में मुख्य सचिव से वार्ता कराकर किसानों की समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन दिसंबर को 134 किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। चार दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत बुलाई गई, जिसके बाद किसानों को छोड़ा गया। लेकिन इसी दिन देर रात फिर से किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Whatsapp Channel Join

लगातार चल रहा जेल भरो आंदोलन

किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद से ही जेल भरो आंदोलन चलाया जा रहा है। शनिवार को आंदोलन का पांचवा दिन था। जेल भरो आंदोलन का प्रतिनिधित्व महिला मोर्चा ने संभाला। उधर, जेल में संयुक्त मोर्चा के किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।

अन्य खबरें