Breaking: Fraud of crores in Sonipat, names of Bollywood actors involved, Sonu Sood has also been the chief guest

Faridabaad में वॉट्सऐप पर ठगी, निवेश के नाम पर उड़ा दिए 19.66 लाख रुपये

फरीदाबाद

Faridabaad में साइबर ठगों ने तीन लोगों को शिकार बना कर उनके खातों से लगभग 19.66 लाख रुपये उड़ा दिए। कुछ को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगा गया, तो कुछ के खातों से बिना ओटीपी के पैसे कट गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर बाजार में निवेश का झांसा

पीड़ित कुलदीप, जो सेक्टर-21 डी में अपने परिवार के साथ रहते हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर बाजार में निवेश से जुड़ा एक संदेश आया। लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ लिया गया, जहां उन्हें शेयर बाजार में निवेश के तरीके और अधिक मुनाफे की जानकारी दी गई। लालच में आकर कुलदीप ने कई किस्तों में आरोपियों के बैंक खातों में 14 लाख 66 हजार रुपये जमा कर दिए।

Whatsapp Channel Join

अनजान कॉल से 45 हजार की ठगी

दूसरी घटना में, सेक्टर-45 निवासी सोनिया नाम की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को उनके पति का दोस्त मनोज बताया। उसने बहुत जरूरी काम का बहाना बनाकर 45 हजार रुपये की मांग की। पीड़िता ने पति से पूछने की बात कही, तो आरोपी ने उन्हें उलझा कर यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

ओटीपी के बिना कटे पैसे

तीसरे मामले में, पवर्तीय कॉलोनी निवासी बिजेंद्र के बैंक खाता से ठगों ने साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए। बिजेंद्र ने बताया कि उन्हें बार-बार ओटीपी संदेश प्राप्त हुए, लेकिन उन्होंने किसी को भी ओटीपी नहीं दिया। फिर भी, उनके खाते से पैसे कट गए। पुलिस ने इन घटनाओं को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी के इन मामलों में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More News…..