Pushpa 2

Pushpa 2 ने पार किया 1700 करोड़ का आंकड़ा, अब जल्द टूटेगा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

Bollywood News Hindi Latest Bollywood News बॉलीवुड मनोरंजन

Pushpa 2 लगातार कई रिकॉर्ड बना रही है। पुष्पा 2 ने 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पुष्पा 2 अभी भी लोगों के दिल और दिमाग में छाई हुई है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है।

Pushpa 2 the rule 1733462851120 1733891805764

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का बजट 400 करोड़ था, हालांकि अब यह 1700 करोंड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। पुष्पा-2 पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है।

Whatsapp Channel Join

pushpa 2 day 7 collection worldwide pushpa 2 collection worldwide day 7 pushpa 2 collection worldw 73a5872fae5ab686eda1be643296c937

भगदड़ के दौरान महिला की गई थी जान

हैदराबाद में 4 दिसंबर को Pushpa 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे की हालत नाजुक है। जिसके बाद अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। बाद एक्टर को गिरफ्तार भी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया था, लेकिन जेल जाने से पहले ही अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

pushpa 2 premiere stampede 115988959

पुलिस ने किया लाठी चार्ज

बता दें कि महिला अपने पति और बच्चें के साथ फिल्म देखने गई थी। अचानक एक्टर अल्लू अर्जुन थिएटर पहुंचे, जिससे फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए। महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

download 29 2

अल्लू अर्जुन ने वीडियो जारी कर संवेदना व्यक्त की

इस घटना के बाद, अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं। परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे और व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलेंगे। उनका दिल इस घटना से बुरी तरह टूट गया है। भगदड़ में जान गवाने वाले परिवार वालों को अल्लू अर्जुन ने 2 करोड़ की मदद की है।

allu arjun pushpa 2 pushpa 2 stampede allu arjun files petition pushpa 2 controversy 81ae3ca125ff64412c557a4990f30a3b

इससे पहले महिला के परिवार वालों को 25 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया था। अल्लू ने वीडियो के लास्ट में फैंस से कहा कि आप सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारी फिल्मों का आनंद लेते समय सतर्क रहें, ध्यान रखें और फिल्म देखने के बाद सुरक्षित घर पहुंचे। एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटे में पुष्पा 2 के 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए थे।

ujfgrb0g pushpa

अन्य खबरें