Panipat: Two accused of looting CSC center arrested, 25 thousand rupees and bike recovered

Panipat: CSC सेंटर में लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार रूपए और बाइक बरामद

पानीपत

Panipat में पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशन में सीआईए वन पुलिस टीम ने बाबरपुर गांव स्थित सीएससी सेंटर में लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर पेप्सी पुल के पास दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ शेरा (निवासी बाबरपुर) और सत्यावन उर्फ शक्ति (निवासी कचरौली) के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे शराब के आदी हैं। 13 जनवरी को दोनों ने पूरा दिन शराब पी और शाम के समय पैसे खत्म हो जाने पर बाबरपुर स्थित सीएससी सेंटर में लूट की योजना बनाई। इसके बाद दोनों आरोपी दराती नुमा लोहे की पत्ती लेकर बाइक पर सवार होकर सीएससी सेंटर पहुंचे। सेंटर में घुसकर उन्होंने महिला कर्मी से लोहे की पत्ती की नोक पर 26,700 रूपए लूट लिए और फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई नगदी में से 25 हजार रूपए और वारदात में इस्तेमाल की गई एक प्लसर बाइक बरामद की। आरोपियों ने लूटी गई राशि में कुछ पैसे खर्च किए थे।

Whatsapp Channel Join

सीएससी सेंटर की महिला कर्मी रजनी ने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे आरोपी सन्नी और शक्ति सीएससी सेंटर में आए और दराती की नोक पर 80,000 रूपए छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।

पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Read More News…..