कबाड़ चुगने वाली महिला से दो युवकों ने की दुष्कर्म की कोशिश

हिसार

इन दिनों प्रदेश में रेप जैसी घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसके चलते जनता द्वारा भी अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में असुरक्षित महसूस किया जाने लगा है।

हालांकि देश में कानून व्यवस्था पहले से बेहद कठोर हो गई है, लेकिन उसके बावजूद भी आरोपियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें कानून की भी कोई परवाह नजर नहीं आती।

हिसार में कबाड़ चुगने वाली एक युवती से दो लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की। मामले में युवती ने पुलिस को शिकायत दी है। बताया कि 17 अगस्त को सुबह 8:30 बजे के करीब शहर में एक सेक्टर में कबाड़ चुगने गई थी।

Whatsapp Channel Join

वहां पर एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आए। जिनमें एक मोटरसाइकिल के पास खड़ा हो गया और दूसरा उसे जबरदस्ती झाड़ियां में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसकी मां के आने पर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।